जाति आधारित गणना और आर्थिक सर्वे पर रोक का मामला : पटना हाईकोर्ट से नीतीश सरकार को झटका,रोक के खिलाफ याचिका ख़ारिज
- Hindi
- May 9, 2023
- No Comment
- 2037
पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को जाति आधारित गणना और आर्थिक सर्वे के मामले में बिहार सरकार की याचिका को ख़ारिज कर दिया।
ग़ौरतलब है कि पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा जाति आधारित गणना और आर्थिक सर्वे पर रोक लगाते हुए इस मामले की सुनवाई 3 जुलाई को निर्धारित की थी, लेकिन सरकार की ओर से अंतरपदीय अपील दायर कर मामले की शीध्र सुनवाई की मांग की गई थी।
पटना हाईकोर्ट द्वारा राज्य सरकार की इस अपील को ख़ारिज किये जाने के बाद राज्य में जाति आधारित गणना और आर्थिक सर्वे पर फिलहाल रोक जारी रहेगी।
इस मामले में अब अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी।